दिव्यांग युवक ने तिंदवारी पुलिस पर मारपीट करने का लगाया आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2026

दिव्यांग युवक ने तिंदवारी पुलिस पर मारपीट करने का लगाया आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग

बांदा, के एस दुबे । जनपद के थाना तिंदवारी क्षेत्र के एक दिव्यांग युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़ित युवक का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि वह दिव्यांग है, जिसके कारण वह अपना बचाव भी नहीं कर


सका। जिसकी शिकायत लेकर थाना तिंदवारी गया था जहां पर पहले से मौजूद ग्राम प्रधान रामबरन पाल था पीड़ित के पहुंचते ही पुलिस कर्मियों द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट की गई घटना के बाद आरोपितों ने उसे और उसके परिवार को धमकाते हुए दोबारा शिकायत न करने की चेतावनी भी दी।पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना से वह और उसका परिवार भयभीत है। उसने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages