बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी आज दिनांक 28.06.2026 को ग्राम पंचायत सिंधौली में भारत का राष्ट्रीय पक्षी एक मोर संकट फंसा था जिसमें समाजसेवी सत्यम शर्मा मोर की सुरक्षा करते हुए जीव जंतु कल्याण बोर्ड (SPCA ) के सदस्य डॉ अनिलकुमार को सूचना दी जिनकी पहल पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मोर विशेष उपचार संरक्षण हेतु मुंगुश नर्सरी में संरक्षित कर लिया है इस अवसर पर ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि वन्यजीवों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है।
डॉ. शर्मा ने कहा, "मोर केवल हमारा राष्ट्रीय पक्षी ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, प्रकृति और जैव विविधता का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यदि कहीं कोई वन्यजीव घायल या संकट में दिखाई दे, तो उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तुरंत वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।" उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी के मौसम में पक्षियों और वन्यजीवों के लिए पानी की व्यवस्था करें तथा उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि प्रकृति और वन्यजीवों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने का आधार है। ग्राम विकास फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता अपनाने का आह्वान किया।


No comments:
Post a Comment