योगी सरकार के कौशल विकास मिशन से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा मंच
सरकारी और निजी कंपनियों में अप्रेंटिस का सुनहरा मौका, चमकेगी युवाओं की किस्मत
बिजली विभाग से लेकर आईटीआई परिसर तक
इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और कारपेंटर युवाओं को मिलेगी नई राह'
रोजगार भी, सम्मान भी' के संकल्प के साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही योगी सरकार
बांदा, के एस दुबे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के युवाओं के कौशल को नए पंख मिल रहे हैं। सूबे की सरकार युवाओं को स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसी कड़ी में बांदा जनपद के युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप का एक बड़ा और सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आगामी 20 जून 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, बांदा में एक विशाल 'शिशिक्षु मेले' का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला उन युवाओं के लिए अपनी किस्मत चमकाने का बेहतरीन जरिया बनेगा जिन्होंने तकनीकी क्षेत्रों में अपनी पढ़ाई पूरी की है।
इन विभागों और योग्यताओं के लिए खुले हैं रास्ते
मेले में प्रतिभाग करने वाले मुख्य अधिष्ठानों में विद्युत वितरण ग्रामीण खंड, बांदा: इसके लिए इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से उत्तीर्ण युवा पात्र होंगे। विद्युत वितरण खंड अतर्रा, बांदा: यहां इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के युवाओं के लिए चयन का शानदार मौका है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बांदा: यहां वेल्डर और कारपेंटर ट्रेड के उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को अप्रेंटिसशिप का अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा जनपद के समस्त राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी इस मेले में भाग ले सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का भारत सरकार के अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त मूल शैक्षिक व तकनीकी प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड लाना होगा।
रोजगार भी, सम्मान भी' का संकल्प
राजकीय आईटीआई, बांदा के नोडल प्रधानाचार्य ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि योगी सरकार के 'रोजगार भी, सम्मान भी' के संकल्प को गति देने के लिए यह मेला आयोजित हो रहा है। बुंदेलखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सरकार उन्हें स्थानीय स्तर पर ही उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार ढाल रही है। यह अप्रेंटिसशिप न सिर्फ युवाओं के कौशल को निखारेगी, बल्कि उनके स्वावलंबन का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
सरकारी और निजी क्षेत्रों में मिलेगा अवसर
कौशल विकास मिशन के तहत आयोजित होने वाले इस मेले में कई प्रतिष्ठित सरकारी अधिष्ठान और निजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि इस बार युवाओं को सीधे सरकारी विभागों से जुड़कर काम सीखने और अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।


No comments:
Post a Comment