सुशासन की चौपाल 229 पीएम आवास पात्रों की सूची का खुला वाचन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 20, 2026

सुशासन की चौपाल 229 पीएम आवास पात्रों की सूची का खुला वाचन

पारदर्शिता की ग्रामीणों ने की सराहना

हर पात्र परिवार को मिलेगा उसका हक- हेमलता पटेल 

फतेहपुर, मो शमशाद । विकास खंड बहुआ की ग्राम पंचायत सुजानपुर (बहुआ देहात) स्थित मिनी सचिवालय भवन में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक खुली बैठक एवं सुशासन चैपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल की अध्यक्षता तथा ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आवास प्लस सर्वेक्षण के अंतर्गत तैयार की गई 229 पात्र लाभार्थियों की सूची का सार्वजनिक रूप से वाचन किया गया। खुले मंच पर पूरी पारदर्शिता के साथ सूची पढ़े जाने से ग्रामीणों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला। उपस्थित ग्रामीणों ने सूची पर सहमति जताते हुए पंचायत की इस पारदर्शी कार्यशैली की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम

चौपाल में भाग लेती ग्राम सभा की महिलाएं

पंचायत द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी समयबद्ध और खुले तरीके से उपलब्ध कराए जाने से लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खुली बैठकों से पात्रता को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं रहता और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने कहा कि गांव के अंतिम पंक्ति में खड़े वास्तविक और पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत टीम हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी है और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई तथा ग्रामीणों द्वारा पूछे गए सवालों का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान सुमन, रंजना, रमेश, नफीस, रेखा, सुधा, राजरानी, सुनीता, अनिल, अनुराग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages