स्नान दान व्रत की ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून को - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 27, 2026

स्नान दान व्रत की ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून को

पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है। प्रत्येक माह की  पूर्णिमा आध्यात्मिक साधना, पूजा-पाठ, स्नान और दान के लिए विशेष महत्व रखती है, लेकिन ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा का महत्व और भी अधिक माना जाता है। इस वर्ष स्नान दान व्रत की ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून को मनाई जाएगी इस बार पूर्णिमा पर सोमवार का शुभ संयोग बन रहा। पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 29 जून को प्रात: 03:06  से होगा और पूर्णिमा तिथि की  समापन 30 जून को प्रात:


05:26 बजे होगा  ज्येष्ठ पूर्णिमा पर संत कबीर दास जी की जयंती भी मनाई जाती है पूर्णिमा पर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। इस  दिन किए गए स्नान  दान-पुण्य और व्रत का कई गुना फल प्राप्त होता है पूर्णिमा तिथि पर ज्येष्ठ खत्म होगा और फिर अगले दिन यानी 30 जून से आषाढ़ मास शुरू हो जाएगा

 - ज्योतिषाचार्य एस. एस. नागपाल, स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र , अलीगंज , लखनऊ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages