बांदा, के एस दुबे । सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि पीडीए गठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान एक विधायक द्वारा महिला सांसद कृष्णा पटेल के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है। कई यूजर्स इस घटना को जनप्रतिनिधियों की गरिमा और महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए सवाल उठा रहे हैं। वहीं कुछ लोग मंच पर मौजूद
अन्य नेताओं की भूमिका पर भी टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस कार्यक्रम का है। इस मामले में अभी तक संबंधित सांसद, विधायक अथवा किसी राजनीतिक दल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि होना अभी बाकी है। आधिकारिक जानकारी या संबंधित पक्ष का बयान सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


No comments:
Post a Comment