एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रिकॉर्ड 8.58 लाख पौधों का रोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2026

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रिकॉर्ड 8.58 लाख पौधों का रोपण

बांदा, के एस दुबे । विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर जनपद बांदा में पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक विशाल वृक्षारोपण महाअभियान चलाया गया। ष्एक पेड़ माँ के नामष् थीम के अंतर्गत आयोजित इस अभियान में विभिन्न विभागों और जनभागीदारी के माध्यम से रिकॉर्ड आठ लाख अट्ठावन हजार पौधों का सामूहिक रोपण किया गया।जल शक्ति राज्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज से किया शुभारंभ इस महाअभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री  रामकेश निषाद ने रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज, बांदा में पौधरोपण कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में एक वृक्ष को दस पुत्रों के समान माना गया है। वृक्षों का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है।


उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ते तापमान, जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए आम जनमानस से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने पर विशेष बल दिया।प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा कमिश्नरी परिसर में चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने अशोक का पौधा रोपित कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उन्होंने मंडलवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।वहीं, जिलाधिकारी बांदा  अमित आसेरी ने भी पौधरोपण किया और जनपदवासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक गोद लेकर उसकी नियमित देखभाल करे। मुख्य विकास अधिकारी  अजय कुमार पांडेय एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार ने भी वृक्षारोपण कर जनता से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।विभागवार वृक्षारोपण के आंकड़े अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी प्रमुख विभागों ने मिलकर योगदान दिया।विभाग का नामरोपे गए पौधों की संख्याग्राम्य विकास विभाग 5,32,000 पौधेकृषि विभाग 1,33,000 पौधेउद्यान विभाग 88,000 पौधेवन एवं वन्यजीव विभाग 64,000 पौधेपंचायती राज विभाग 35,000 पौधेनगर विकास विभाग 6,000 पौधे अन्य विभागव्यापक स्तर पर सहयोगपर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्पकार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारियों और संभ्रांत नागरिकों जिनमें मुख्य रूप से रामेंद्र शर्मा और सुनील कुमार सक्सेना शामिल रहे । हरित आवरण में वृद्धि करने तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। बांदा जनपद ने इस व्यापक जनभागीदारी के जरिए पूरे प्रदेश में पर्यावरण चेतना का एक बड़ा और सकारात्मक संदेश दिया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages