बांदा, के एस दुबे । जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से 9 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए हैं।कोतवाली बबेरू सहित इन थानों/प्रकोष्ठों में बदले गए प्रभारी पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, महत्वपूर्ण थानों और जांच सेल में व्यापक बदलाव किए गए हैं, संजय द्विवेदी, जनशिकायत प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया सेल के
प्रभारी को अब थाना बबेरू का नया प्रभारी निरीक्षक (कोतवाल) बनाया गया है। राजेंद्र सिंह राजावतरू थाना बबेरू के निवर्तमान प्रभारी निरीक्षक को बबेरू से हटाकर महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
मिथलेश कुमार सिंह महिला सहायता प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रभारी निरीक्षक को अब जनशिकायत प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है।उपनिरीक्षक स्तर पर हुए ये फेरबदल, कई चौकियों के प्रभारी बदले चौकी प्रभारियों और थानों के सब-इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है।अधिकारी का नामवर्तमान/पूर्व तैनातीनई तैनाती / जिम्मेदारीउ0नि0 रोशनलाल सरोजचौकी प्रभारी महुटा (थाना अतर्रा)चौकी प्रभारी विद्यावासिनी (थाना गिरवां)उ0नि0 सौरभ सिंहथाना बिसंडाचौकी प्रभारी महुटा (थाना अतर्रा)उ0नि0 गौरव मिश्राचौकी प्रभारी विद्यावासिनी (थाना गिरवां)चौकी प्रभारी बिलगांव (थाना बिसंडा)उ0नि0 पंकज चौरसिया चौकी प्रभारी बिलगांव (थाना बिसंडा) थाना कोतवाली देहातउ0नि0 गिरीश कुमार त्रिपाठी थाना कोतवाली देहात थाना बिसंडा उ0नि0 अर्पित पाण्डेय पुलिस लाइंस एमसीयू सेल व नफीस सेल (अतिरिक्त कार्यभार) तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए। ट्रांसफर आदेश में साफ तौर पर यह स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी अविलंब अपनी नई तैनाती स्थल पर आमद दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी विधिवत अनुपालन आख्या पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय को प्रेषित की जाएगी।माना जा रहा है कि इस फेरबदल से थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और जनशिकायतों का निस्तारण अधिक संवेदनशीलता व त्वरित गति से हो सके।


No comments:
Post a Comment