​मोहर्ऱम की दसवीं पर निकला, ​अलम और ताज़िया का मातमी जुलूस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2026

​मोहर्ऱम की दसवीं पर निकला, ​अलम और ताज़िया का मातमी जुलूस

​बाँदा, के एस दुबे । (दसवीं मोहर्रम) माहे मुहर्रम की दसवीं तारीख पर आज शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इमाम बारगाह, अनवरी बेगम कंपाउंड, अलीगंज से अलम और ताज़िया का मातमी कदीमी जुलूस निकाला गया। जिसमें अकीदतमंदों ने शिरकत करते हुये इमाम हुसैन को मातम करते हुये पुरसा पेश किया। यह जुलूस गोल कोठी, छावनी चौराहा, बाक़रगंज चौराहा होते हुए दोपहर 11:30 बजे पूर्वी कोठी, डिग्गी चौराहा स्थित इमामबारगाह में पहुँचा। उसके बाद मस्जिद क़ाज़ी नूरूद्दीन में जुमा की नमाज़ के बाद यह जुलूस पुनः इमाम बारगाह पूर्बी कोठी से उठकर पदमाकर चौराहा, बलखंडी नाका, कटरा, किरन कॉलेज चौराहा होते हुए इमाम बारगाह मिर्ज़ा यावर हुसैन साहब में पहुंचा। जहाँ सभी मातमदारो के लिए ठंडे शरबत और पानी की सबील की व्यवस्था की गयी थी। इसी क्रम


में ये जुलूस वहाँ से चलकर कर्बला में पहुँचा और ताज़िया दफ़न किये गए। जुलूस के प्रारम्भ में मौलाना हैदर करबलाई, गाज़ीपुर ने अलविदाई तक़रीर की उसके बाद रज़ा मेंहदी, हसन अख्तर, अली ज़हीर, शजरुल हसन, हसन रजा एडवोकेट ने कदीमी मरसिया पेश किया। "आज शब्बीर पे क्या आलमे तन्हाई है”। जिसे सुनकर अक़ीदत मंदो की आंखे नम हो गयी। मरसिये के बाद अंजुमन अब्बासिया के साहिबे बयाज शमसुल हसन रिजवी ने नौहा पेश किया "आओ सब मिलके सरवर का मातम करें, दीनो दुनिया के रहबर का मातम करे" जिस पर अंजुमन के मातमदारों ने सीनाजनी शुरू की और जुलसू प्रारम्भ हुआ। मौके पर जिला प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल जुलूस के साथ तैनात रहा। शोएब रिजवी  ने समस्त पुलिस प्रशासन का उनके सहयोग के लिये धन्यवाद किया। अलम के इस कदीमी जुलूस में अली इमाम आब्दी, मिर्जा यावर हुसैन एडवोकेट, अली अकबर, आगा अन्सार, मजहर हुसैन, अन्सार हुसैन, रजा मेंहदी, मोहम्मद रजा, शोएब रिजवी, जफर रजा, शजरुल हसन, असगर रजा, अली हैदर, वसीम हैदर, शमीम हैदर, साजिद हुसैन, अहमद रजा, हैदर शिकोह एडवोकेट, हसन रजा एडवोकेट, कायम रजा, मोहसिन रजा एडवोकेट, अली मंजर एडवोकेट, अरशद मेंहदी, खुर्रम शिकोह, दानिश रिजवी, बदरे आलम, तौकीर इमाम, नसीम हैदर एडवोकेट एवं सैकड़ों की तादाद में अकीदतमंद उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages