खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । विधानसभा क्षेत्र के गांव मझटेनी में जय परमहंस श्री मुन्नू बाबा के मेले के अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए समाजवादी पार्टी की नेत्री रत्नेश रत्ना द्वारा श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेले में आए श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं को ठंडा शरबत वितरित किया गया। रत्नेश रत्ना ने कहा कि वर्तमान समय में पड़ रही तेज गर्मी और लू से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है तथा ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों की मदद करना उनका दायित्व है। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शरबत ग्रहण
![]() |
| राहगीरों को शरबत वितरित करतीं सपा नेत्री रत्नेश रत्ना। |
कर राहत महसूस की और इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया। मेले में आए लोगों ने रत्नेश रत्ना के इस जनहितकारी प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच शरबत वितरण जैसी पहल लोगों को राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य है। शरबत वितरण कार्यक्रम पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल में चलता रहा। इस दौरान लोगों ने जय परमहंस श्री मुन्नू बाबा जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना के इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।


No comments:
Post a Comment