अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का प्रांतीय अधिवेशन फतेहगढ़ में हुआ संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 6, 2026

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का प्रांतीय अधिवेशन फतेहगढ़ में हुआ संपन्न

कानपुर, प्रदीप शर्मा - अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का प्रांतीय अधिवेशन फतेहगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें कानपुर के शैलेंद्र दीक्षित प्रदेश महामंत्री पद पर सर्वसम्मत से निर्वाचित हुए। प्रदेश मंत्री शैलेंद्र दीक्षित के कानपुर आगमन पर कानपुर प्रधान डाकघर के डाक कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। सम्मान समारोह में शैलेंद्र दीक्षित ने डाक कर्मचारियों हितों के लिए सदा तत्पर रहने की बात कही व कर्मचारीयों की पुरानी पेंशन की मांग और


आठवीं वेतन आयोग को जल्द लागू करने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से विनोद सिंह चौहान, नरेश शुक्ला बद्री प्रसाद यादव, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, संजय कुमार आशीष श्रीवास्तव विनय मिश्रा आलोक तिवारी अनीश तिवारी प्रदीप साहू राहुल वर्मा रत्नेश सिंह आनंदेश्वर अग्निहोत्री राजेंद्र यादव निखिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages