दस छात्रों का सेना में चयन, विद्यालय में सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2026

दस छात्रों का सेना में चयन, विद्यालय में सम्मान

सेना में चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई

चौडगरा, फतेहपुर, मो शमशाद । मलवां विकास खंड के रेवाड़ी बुजुर्ग स्थित देवी दयाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को गर्व और उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय में अध्ययनरत रहे 10 छात्रों का भारतीय सेना के विभिन्न अंगों में चयन होने पर भव्य बधाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधक परशुराम वर्मा और युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने चयनित अभ्यर्थियों को माला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भारतीय वायु सेना श्वेता यादव, आशीष यादव, आदित्य सिंह, थल सेना अभिषेक यादव, संदीप यादव, अजय सिंह, नरेंद्र यादव, नीतेश सिंह,

विद्यालय में छात्रों का सम्मान करते अतिथि।

आदित्य सिंह, जल सेना आयुष कुशवाहा चयन हुआ है। प्रबंधक परशुराम वर्मा ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं देश सेवा के लिए आगे बढ़ रहे हैं, यह गर्व की बात है। उन्होंने सभी चयनित युवाओं से सेवा भावना के साथ राष्ट्र के लिए समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया। युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का सेना में चयन क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। अनुशासन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अभिभावकों और विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत रंग लाई है। समारोह में शिवराज सिंह, सुधाकर तिवारी, आकाश तिवारी, अवध नारायण, शिवकरन, सारिका समेत विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages