खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । शनिवार को स्थानीय डॉकबंगले में जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिवा सिंह एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह चैहान उपस्थित रहे। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर बिंदुवार जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सदस्यता अभियान तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों की समीक्षा की। युवा जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष राणा राघवेंद्र सिंह ने अपने-अपने प्रकोष्ठों की
![]() |
| समीक्षा बैठक में भाग लेते पदाधिकारी |
कार्यप्रणाली और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दी। युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिवा सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह चैहान ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में आगामी दिनों में कुंडा स्थित बेंती महल में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय रामकथा को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रामकथा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रदीप कुमार तिवारी, छोटू तिवारी, नवनीत, सीमू सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment