सदाशिव इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का हुआ चुनाव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 15, 2026

सदाशिव इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का हुआ चुनाव

डॉ. दीपक अध्यक्ष व शीला गुप्ता बनीं प्रबंधक

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के रेल बाजार स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सदाशिव इंटर कॉलेज में सोमवार को प्रबंध कार्यकारिणी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूरी हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन किया गया। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागीय पर्यवेक्षक के रूप में अविनाश आनंद व निर्वाचन अधिकारी के रूप में मन्नालाल दीक्षित इंटर कॉलेज कोराई के पूर्व प्रधानाचार्य प्रभुदत्त दीक्षित मौजूद रहे। उनकी देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई। सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में डॉ. दीपक कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, श्यामलाल वर्मा को उपाध्यक्ष, शीला गुप्ता को प्रबंधक, राजीव अग्रवाल को सहायक प्रबंधक, अम्बरीष शंकर द्विवेदी को

प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत करते शिक्षक।

कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में चंद्रभान गुप्त, किरन कुमार, महेंद्र कुमार गुप्त, शुभम गुप्ता, गीता गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता एवं गौतम राव को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवराम ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य शिवराम ने कहा कि नई प्रबंध समिति के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यालय विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समिति के सहयोग से छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी विद्यालय के सर्वांगीण विकास, आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं के विस्तार तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages