बांदा, के एस दुबे । उ0 प्र0 कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस जननायक राहुल गांधी जी का जन्म दिवस कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित जी की अध्यक्षता में फल, बिस्किट व टॉफी का वितरण कर ग्राम पंचायत कहला में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया एवं उनकी दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "सांसद राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष देश में एक अपनी अलग पहचान बनाकर देशवासियों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे है, देश की जनता आज उन्हें भावी प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है। वर्तमान समय में लोक तंत्र व संविधान की जिस प्रकार प्रदेश व देश में काबिज भाजपा सरकार कुठाराघात करने में लगी है उससे जनमानस त्रस्त है महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, दलित, ओबीसी, अल्प संख्यक समुदाय का उत्पीड़न चरम सीमा पर है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता माननीय राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष के लिए तैयार है, जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।" इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारी संख्या में ग्रामीणों सहित कांग्रेस पदाधिकारी एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन, सूरज बाजपेई, जिला महासचिव शोएब रिजवी, जिला सचिव बाबूराम यादव, प्रदीप कुमार तिवारी एडवोकेट, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, कैलाश बाजपेई, आरिफ निजामी, रामशरण त्रिपाठी, रामकृपाल निषाद, विष्णुदेव त्रिपाठी, शिवमोहन लाल निषाद, जागे निषाद, मुंशी निषाद, चुनुबाद निषाद, छेदीलाल निषाद, सुदामा, माया, ममता, जानकी राजपूत सहित काफी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का आभार पूर्व बार एसोसिएशन महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी एडवोकेट ने किया।


No comments:
Post a Comment