देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश, झांसी - मानव विकास संस्थान व भाजपा छावनी मण्डल की अध्यक्षता, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य आतिथ्य, जिला भाजपा अध्यक्ष मा. सु धीर सिंह , झांसी-ललितपुर सांसद मा. अनुराग शर्मा जी, महापौर बिहारी लाल आर्य , विधायक बबीना मा. राजीव सिंह पारीछा , जमुना प्रसाद कुशवाहा , क्षेत्रीय संयोजक बांदा संजीव श्रृंगीऋषि के विशिष्ट आतिथ्य, राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व जिला मंत्री अनिरुद्ध दुबे के संयोजन में आज रानी लक्ष्मीबाई को नमन करते हुए मुख्य अतिथि माननीय केशव प्रसाद मौर्य ने आर्य कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी डॉ. शारदा सिंह को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं राष्ट्रसेवा कार्यों के लिए विशेष रूप से
सम्मानित किया गया। डॉ. शारदा सिंह, जो आर्य कन्या महाविद्यालय में एनसीसी अधिकारी के रूप में युवाओं को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रशिक्षण दे रही हैं, उन्हें शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एनसीसी अधिकारी डॉ. शारदा सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स लगातार सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. शारदा सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समस्त एनसीसी कैडेट्स और उनके सेवा कार्यों को समर्पित है।


No comments:
Post a Comment