बांदा, के एस दुबे । जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के जिला कार्यालय, इंदिरा नगर, बांदा में शुक्रवार को महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने समाज के वंचित, शोषित, पिछड़े एवं गरीब वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समानता और आरक्षण जैसी जनकल्याणकारी नीतियों को बढ़ावा देकर समाज में नई चेतना का संचार किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को समानता, न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं तथा उनके विचार वर्तमान समय
में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में जेडीयू महिला प्रकोष्ठ की पिंकी प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश रवींद्र नाथ गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार वार्मर, जेडीयू के जिला अध्यक्ष उमाकांत सविता, नगर विकास प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी प्रसाद याज्ञिक सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने छत्रपति शाहू जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करने, शिक्षा का प्रसार करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और अधिकारों का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया।


No comments:
Post a Comment