अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर विश्वकर्मा महासभा ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2026

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर विश्वकर्मा महासभा ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

तिंदवारी /बांदा, के एस दुबे । कस्बे के भिरौड़ा रोड स्थित काली माता मंदिर में शुक्रवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर समाज के लोगों ने नशा मुक्त रहने की शपथ ली और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुशील विश्वकर्मा ने की। जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आगामी 5 जुलाई को अतर्रा में आयोजित होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।


डॉ. अनिल शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशे के दुष्परिणामों से बचने की अपील की। जिला मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करते हुए नशा मुक्ति के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है, ताकि युवा पीढ़ी इस बुराई से दूर रह सके। महासचिव के.पी. विश्वकर्मा ने समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। बैठक में बाबूलाल विश्वकर्मा, शिवप्रताप, आयुष, नंद किशोर विश्वकर्मा, गणपति, संत कुमार, कल्लू, ननके, सरदार, कमल विश्वकर्मा, स्वतंत्र देव, कौशल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages