जसपुरा पुलिस ने 1.06 किलो गांजे के साथ तस्कर को दबोचा, ट्रक चालकों को बेचता था पुड़िया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2026

जसपुरा पुलिस ने 1.06 किलो गांजे के साथ तस्कर को दबोचा, ट्रक चालकों को बेचता था पुड़िया

पैलानी/बांदा, के एस दुबे ।  जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल" अभियान के तहत थाना जसपुरा पुलिस ने अवैध सूखे गांजे की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 60 ग्राम (1.06 किलोग्राम) अवैध सूखा गांजा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना जसपुरा पुलिस ने 25/26 जून 2026 की रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेहटा


खदान क्षेत्र में ट्रक चालकों को गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अधिक कीमत पर बेचता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश पुत्र रामकृपाल, निवासी बरेहटा, थाना जसपुरा, जनपद बांदा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ऋषि देव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अमारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आकाश, कांस्टेबल गोरख प्रसाद एवं कांस्टेबल दीपक यादव शामिल रहे। इस सफलता पर सीओ सदर सौरभ सिंह ने पुलिस टीम को बधाई दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages