साधु-संत का भेष धारण कर चोरी/टप्पेबाजी करने वाले तीन गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 20, 2026

साधु-संत का भेष धारण कर चोरी/टप्पेबाजी करने वाले तीन गिरफ्तार

आरोपियों के  कब्जे से चोरी/टप्पेबाजी के 75.2 हजार रुपए नकद, अवैध तमंचा सहित घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन आदि बरामद

बाँदा, के एस दुबे । थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा साधु-संत का भेष धारण कर चोरी/टप्पेबाजी करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि जनपद फतेहपुर के रहने वाले मनीष साहू ने थाना तिंदवारी पर सूचना दी कि दिनांक 18.जून को फतेहपुर से बांदा जाते समय बेंदाघाट चौराहे के पास साधु के भेष में एक व्यक्ति मिला और लालच देते हुए रुपए दोगुना करने की बात करने लगा इसी दौरान एक चारपहिया वाहन से 02 व्यक्ति आकर मेरे गाड़ी में रखे 50 हजार रुपए चोरी कर लिये और उसी चारपहिया वाहन में तीनों बैठकर चले गए बाद में जब देखा तो गाड़ी से रुपए गायब थे । सूचना पर थाना तिंदवारी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था । अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकि साक्ष्यों का संकलन एवं विश्लेषण करते हुए, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अभियुक्त की


तलाश की जा रही थी । इसी क्रम में दिनांक 19/20 जून की रात्रि को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अजयनाथ पुत्र राधे नाथ निवासी पिँगरी थाना फरह जनपद मथुरा नवाबनाथ पुत्र खजान निवासी विसरख सेक्टर 1 थाना विसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर गौरवनाथ पुत्र सुरेश नाथ निवासी अछेजा थाना हसनपुर पलवल हरियाणा को भिडौरा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी के दौरान उनके कब्जे के चोरी/टप्पेबाजी के 75 हजार 200 रुपए नकद एवं अभियुक्त अजय नाथ पुत्र राधे नाथ के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुए । पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे सभी साधु-संत का भेष धारण कर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हैं तथा स्वयं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक व्यक्ति बताकर लोगों का विश्वास जीतते हैं तथा उन्हे रुपए दोगुना/धनवृद्धि करने का झांसा देकर उनके रुपए एवं कीमती आभूषणों आदि की चोरी/टप्पेबाजी करके फरार हो जाते हैं । साथ ही पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि कुछ दिनो पूर्व बांदा शहर स्टेशन के पास एक महिला को झांसा देकर उसके आभूषणों की चोरी/टप्पेबाजी करके भाग गये थे । पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए बरामद सभी माल व घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन को भी कब्जे में लिया गया । इस सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा और गहनता से जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों और कितने से लोगों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है साथ ही इनके आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages