विस चुनाव में कर्तव्यों का निर्वहन करने वालों को मिलेगा बढ़ने का मौका - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 18, 2026

विस चुनाव में कर्तव्यों का निर्वहन करने वालों को मिलेगा बढ़ने का मौका

जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर, मो शमशाद । कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में गुरूवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से एक बैठक का आयोजन कर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पार्टी प्रगति के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी से आग्रह किया कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाये क्योंकि यह संघर्ष का समय है। जो महामंत्री, उपाध्यक्ष पद लेकर घर बैठ गए हैं उनका संगठन में बने रहना औचित्यविहीन है। शहर मो0 अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने शहर कमेटी के पदाधिकारियों को आगाह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पूर्ण निर्वहन करेगा उसे ही आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा अपितु संगठन उन्हें कोई तरजीह नहीं देगा। साथ ही उन्हें

जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।

बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वह अपने क्षेत्र में जाकर जनता से सीधी वार्ता करें, उनके भावों को समझे साथ ही उनकी समस्याओं को समझते हुए उनके निराकरण का प्रयास करें, परन्तु अगर किसी समस्या हेतु आप सक्षम नहीं है तो तुरन्त मुझे बताएं मै हर वक्त तैयार मिलूँगा। समीक्षा बैठक में प्रकाश पांडेय, कलीम उल्ला सिद्दीकी, ई०देवी प्रकाश दुबे, राजू लोधी, शमशाद, राकेश शास्त्री ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन कर रहे रामनरेश महराज ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। बैठक में सैयद सहाब अली, असगर अली, शादाब खान सभासद, मो० इस्माइल, आरिफ खान, पुष्पेंद्र यादव, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, अमीरुल जमा खान, राजीव श्रीवास्तव, रेखा पासवान, जगत पाल पासवान, मो रमजान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages