कानपुर, प्रदीप शर्मा - अखिल भारतीय मठ मंदिर समन्वय समिति के संस्थापक बाल योगी अरुण चैतन्यपुरी की अध्यक्षता में रविवार को निराला नगर स्थित पंडित ओम दुबे के निवास पर सभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए बाल योगी अरुण चैतन्यपुरी ने कहा कि कानपुर के मोहल्लों में बने हुए छोटे-बड़े मंदिरों की साफ सफाई व उनके सौंदर्यीकरण के लिए हम सबको एक जुट होकर कर कार्य करना होगा उन्होंने कहा कि यह हमारी नैतिक और धार्मिक जिम्मेदारी है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म की विशेषताओं से अवगत कराए व उन्हें अपने
धर्म की संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास करें। जिससे उन्हें सनातनी धर्म के संस्कारों का ज्ञान हो सके। उन्होंने कहा कि यह कार्य हमें अकेले नहीं बल्कि सबको मिलकर करना होगा। इस अवसर पर किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी के पुत्र शुभम त्रिवेदी ने इस कार्य में अपना संपूर्ण योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय शुक्ला, संचालक रोहित अवस्थी, कार्यक्रम संयोजक ओम दुबे , व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र, जिलाध्यक्ष किरण पांडेय सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment