तिंदवारी/ बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा टांडा नेशनल हाईवे पर मंगलवार को ग्राम छप्पर के पास बाइक सवार अभिषेक तिवारी उम्र 33 वर्ष व उसकी पत्नी प्राची तिवारी उम्र 30 वर्ष एवं अभिषेक तिवारी की सास सुलेखा देवी उम्र करीब 55 वर्ष निवासी गोधरा मऊ थाना असोथर जिला फतेहपुर बाइक से बांदा जा रहे थे तभी अचानक छापर के पास बांदा की तरफ से आ रहे हैं अज्ञात वाहन ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक
सवार उक्त लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं राहगीरों की सूचना पर पूर्व प्रधान बेंदा विवेक सिंह मौके पर पहुंच कर अपनी निजी गाड़ी से उपचार हेतु घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया तथा थाना तिंदवारी के थाना प्रभारी संदीप सिंह पटेल को सूचना दी वहीं हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वहीं घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दे की बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।


No comments:
Post a Comment