सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में आय दिन चोरियां होती रहती है
सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में बाइक गैंग का बढ़ता आतंक, पुलिस पर उठे सवाल
बांदा, के एस दुबे । बांदा में चलती रोडवेज बस में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने यात्रा के दौरान एक महिला के सूटकेस से करीब 50 हजार रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार दयाशंकर तिवारी अपनी बहू के साथ फतेहपुर जनपद जा रहे थे। यात्रा के दौरान रोडवेज बस में किसी अज्ञात चोर ने महिला के सूटकेस में रखे चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। गंतव्य के निकट पहुंचने पर जब सामान की जांच की गई तो जेवरात गायब मिले, जिससे परिवार के होश उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही दयाशंकर तिवारी अपनी बहू को लेकर सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत पत्र देकर मामले की जांच तथा चोरी गए जेवरात बरामद करने की मांग की। पीड़ितों ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बस में मौजूद यात्रियों और संबंधित कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में बाइक गैंग का बढ़ता आतंक, पुलिस पर उठे सवाल
बांदा। कोतवाली नगर के शहर के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में इन दिनों बाइक सवार युवकों के गैंग का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रमुख मार्गों, चौराहों और सुनसान स्थानों पर युवक समूह बनाकर स्टंटबाजी, तेज रफ्तार बाइक दौड़ाना, ट्रिपलिंग करना तथा मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालकर कोचिंग आने जाने वाली लड़कियों में दहशत फैला रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई डीएम कॉलोनी ,बिजली खेड़ा , जिला अस्पताल के पास ये युवक सड़क पर स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं को भी असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में देर शाम से रात तक इनकी गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है।
नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। अभी कुछ दिन पहले डीएम कॉलोनी में एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई थी जो मामला सिविल लाइन चौकी में पहुंचा लेकिन सिविल लाइन चौकी में मामला दबा दिया गया पीड़ित के पिता यह कहकर की लड़की नाबालिक है और अगर आप मुकदमा दर्ज कराएंगे तो लड़की की बदनामी होगी।लोगों का कहना है कि यदि आम नागरिकों को इन गतिविधियों की जानकारी है तो पुलिस को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए। इसके बावजूद सख्त कार्रवाई न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधीक्षक और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए, संदिग्ध बाइक सवारों पर कार्रवाई हो, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों को जब्त किया जाए तथा गश्त बढ़ाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या भविष्य में किसी बड़ी आपराधिक घटना का कारण बन सकती है। फिलहाल क्षेत्र में बाइक गैंग की बढ़ती गतिविधियों को लेकर आम जनता में चिंता और आक्रोश बना हुआ है।


No comments:
Post a Comment