तालाब पर अवैध कब्जे की डीएम से शिकायत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 11, 2026

तालाब पर अवैध कब्जे की डीएम से शिकायत

फतेहपुर, मो शमशाद । बहुआ विकास खण्ड के ग्राम हरियापुर में स्थित जमादारन तालाब पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे की शिकायत लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट आए और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर मेरा गांव मेरा तालाब योजना के अंतर्गत तालाब से अवैध कब्जा हटवाकर सौन्दर्यीकरण करवाए जाने की गुहार लगाई। ग्राम प्रधान हरियापुर राकेश प्रजापति की अगुवई में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि गांव में स्थित जमादारन तालाब गाटा सं0 121 पर गांव के ही दबंग रामकृपाल साहू, जयकरन, शरीफ आदि लोगों ने मिट्टी व कूड़ा डालकर बंद कर दिया है। जिससे तालाब के चारों तरफ बने रास्ते में जलभराव होता है। जिसके कारण

एएसडीएम को ज्ञापन सौंपते हरियापुर के ग्रामीण।

संक्रामक बीमारियां भी पैदा हो रही है। साथ ही महिलाओं व स्कूल के बच्चों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया कि कई बार सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि मेरा गांव मेरा तालाब योजना के अंतर्गत तालाब से अवैध कब्जा हटवाया जाए और तालाब का सौन्दर्यीकरण करवाया जाए। जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। इस मौके पर अजय सिंह, रवी पटेल, अमर सिंह, अशोक पटेल, सलीम खां, शब्बीर, यूनुस, राजू आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages