पूर्व छात्र नेताओं ने महाविद्यालय के धन के दुरुपयोग का आरोप
बांदा/अतर्रा, के एस दुबे । अतर्रा पी जी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अर्जुन मिश्र के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल अतर्रा महाविद्यालय में हो रहे सीसी रोड निर्माण के कार्य को लेकर उप जिलाधिकारी से मिल ज्ञापन दिया, महाविद्यालय में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य मानक विहीन होने की शिकायत को लेकर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और उनके सहयोगीयों ने उप जिलाधिकारी से मिलकर बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद से यह प्रबंधक नहीं है इसके बावजूद भी प्रबंधक योगेंद्र सिंह द्वारा महाविद्यालय के धान का दुरुपयोग किया जा रहा है श्री मिश्र ने आरोप लगाया कि जो रोड बन रही है वह बहुत ही खराब और गुणवत्ता पूर्ण नहीं है इसने केवल
प्रबंधक व ठेकेदार के बीच मिली भगत की वजह से महाविद्यालय के धन का केवल दुरुपयोग है और विद्यालय की सुंदरता को खराब करने का काम किया जा रहा है जिसकी जांच करने की मांग की है वहीं छात्र नेता इंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इनकी जांच करने की मांग की है इसी क्रम मे एडवोकेट सूरज वाजपेई ने कहा कि महाविद्यालय में प्रबंधक द्वारा लूट का अड्डा बनाया जा रहा है कभी लकड़ी चोरी तो कभी नियुक्तियां तो कभी सड़क आखिर यह सिलसिला कब तक चलता रहेगा इनके ऊपर भी कार्रवाई होनी चाहिए इस मौके पर छात्र नेता राजीव रतन चतुर्वेदी, विहान दीक्षित, आदित्य शिवहरे,हेमराज कबीर,रमेश यादव,अभय गौतम, ओम प्रकाश गौतम आदि छात्र नेता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment