सेढू तलैया और बसंत नगर की बदहाल स्थिति पर कांग्रेस ने उठाई आवाज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 14, 2026

सेढू तलैया और बसंत नगर की बदहाल स्थिति पर कांग्रेस ने उठाई आवाज

आरसीसी सड़क व नाली निर्माण की मांग

बांदा, के एस दुबे । कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने सहयोगियों के साथ वार्ड नंबर 20 स्थित मोहल्ला सेढू तलैया एवं बसंत नगर का दौरा कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जलभराव, कीचड़, टूटी गलियों और बढ़ती बीमारियों की समस्या से अवगत कराया। राजेश दीक्षित ने कहा कि क्षेत्र की गलियां अभी भी कच्ची हैं, जिसके कारण बारिश होते ही सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं। जलभराव की समस्या से लोगों के घरों तक पानी पहुंच जाता है और आवागमन बाधित हो जाता है। उन्होंने बताया कि लगातार गंदगी और प्रदूषण के कारण संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं तथा कई परिवार बीमारी की चपेट में हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की कि मोहल्ले में तत्काल आरसीसी सड़क और नालियों का निर्माण कराया जाए। साथ ही स्वास्थ्य


विभाग की टीम भेजकर बीमार लोगों का उपचार और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि समस्या के संबंध में मोहल्लावासी कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और लोग पूजा-अर्चना एवं इबादत के लिए भी घरों से निकलने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। ऐसे में समस्या का शीघ्र समाधान आवश्यक है। दौरे के बाद राजेश दीक्षित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेन्द्र द्विवेदी "शिल्लू" के पिता तथा अवधेश कपूर (शंकर मेडिकल स्टोर) की पत्नी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय का शोक संदेश सौंपा। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए दिनेश कुमार शुक्ला "लाला" (लाला मेडिकल स्टोर) के आवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम भी जाना। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, बी. लाल भाई, संतोष कुमार द्विवेदी, आरिफ निजामी, लालबाबू राजपूत, अनवर हुसैन, सैफ अली, मोहम्मद रईस, मोहम्मद नौशाद, सलीम भाई, वजीर खान और आबिद मियां सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages