डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ीं बेटियां, छात्राओं को मिले टैबलेट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 22, 2026

डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ीं बेटियां, छात्राओं को मिले टैबलेट

महाविद्यालय में आयोजित हुआ टैबलेट वितरण समारोह

फतेहपुर, मो शमशाद । प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना (डिजीशक्ति) के अंतर्गत डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर की सभासद सरोज पाल रहीं, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका प्रो. शकुन्तला, प्राध्यापक प्रो. प्रशांत द्विवेदी, डिजीशक्ति योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राज कुमार सहित शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप

हाथों में टैबलेट लेकर खुशी का इजहार करती छात्राएं

प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल तकनीक का युग है और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे टैबलेट विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, शोध कार्य तथा नवीन ज्ञान अर्जित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने छात्राओं से इन उपकरणों का सकारात्मक एवं शैक्षिक उपयोग करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सरोज पाल ने कहा कि डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को तकनीक का सदुपयोग कर अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो. प्रशांत द्विवेदी ने डिजीशक्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा छात्राओं को टैबलेट के उपयोग, रखरखाव और डिजिटल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के दौरान पात्र 27 छात्राओं में से उपस्थित 19 छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं ने प्रदेश सरकार एवं महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को उनकी शिक्षा और भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। अंत में नोडल अधिकारी डॉ. राज कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages