पंचम मंगलवार पर सिंचाई विभाग में हुआ शर्बत वितरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 2, 2026

पंचम मंगलवार पर सिंचाई विभाग में हुआ शर्बत वितरण

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर, मो शमशाद । ज्येष्ठ माह के पंचम मंगलवार के अवसर पर सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन जनपद शाखा की ओर से नहर कॉलोनी गेट नंबर-2 पर शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने शर्बत रूपी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक सुभाष चंद्र, जनपदीय अध्यक्ष राकेश कुमार, जनपद सचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सिंह, जनपद कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सहित प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सोनक गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में राममिलन, बृजेश कुमार, बिहारी एवं संजीव सहित अन्य सदस्यों

सिंचाई विभाग गेट पर शर्बत वितरण करते आयोजक।

का विशेष सहयोग रहा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार का धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से विशेष महत्व है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राहगीरों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं को शीतल पेय शर्बत वितरित कर सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की। शर्बत वितरण कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के अनेक कर्मचारी, स्थानीय जनमानस एवं भक्तजन शामिल हुए। सभी ने प्रसाद स्वरूप शर्बत ग्रहण कर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन का माहौल धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सामाजिक सद्भाव से परिपूर्ण रहा। सिंचाई विभाग से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages