बांदा, के एस दुबे । युग पुरुष महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी वीर छत्रसाल की भव्य जयंती प्रताप चौक बांदा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बांदा द्वारा मनाई गई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जगराम सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बांदा द्वारा की गई।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर इंद्रवीर सिंह द्वारा किया गया जिला अध्यक्ष एस के सिंह द्वारा बताया गया की कैलेंडर के अनुसार 9 मई को राणा प्रताप की जयंती मनाई जाती है लेकिन पंचांग के अनुसार जेठ सुदी तृतीया को दोनों महापुरुषों की जयंती भी हम लोग मनाते हैं। पूरी बुंदेलखंड में आज की तिथि में एक पर्व के रूप में मनाते हैं क्योंकि बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल का जन्म बुंदेलखंड के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में हुआ था इसलिए पूरे बुंदेलखंड में आज महाराजा छत्रसाल और युग पुरुष महाराणा प्रताप की
जयंती भव्य रूप से मनाई जाती है पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा कहा गया कि वीर छत्रसाल के माता-पिता का निधन उनकी अल्पायु में हो गया था लेकिन फिर भी धर्म और देश की रक्षा के लिए उन्होंने बहुत कम सैनिकों को साथ लेकर मुगलों से युद्ध किया और विजय प्राप्त की। जगराम सिंह चौहान द्वारा कहा गया कि महापुरुषों की जयंती तथा उनकी प्रतिमा स्थापित करने का उद्देश्य अपनी भाभी पीढ़ी को महापुरुषों के द्वारा दिए गए त्याग और बलिदान कीप्रेरणा प्राप्त करने के उद्देश्य से की रही है नरेंद्र सिंह परिहार पूर्व अध्यक्ष द्वारा महाराजा छत्रसाल के कैलेंडर बांटे और यह अपील की गई की यह सभी कैलेंडर अपने-अपने घरों में सम्मान से रखेंगे ताकि हमारे बच्चे भी ऐसे महापुरुषों के त्याग और बलिदान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके उन्होंने यह भी बताया कि पूरे महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की फोटो वहां पर रखते हैं और उनकी पूजा भी करते हैं ताकि लोग उनके द्वारा धर्म और देश की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान की प्रेरणा प्राप्त करते रहे जगराम सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष द्वारा सभी लोगों को से कहा कि आप लोग ऐसे कार्यक्रमों में जरूर पहुंचे और महापुरुषों के जन्मदिन के कार्यक्रमों को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाए जिससे कि हमारी पीढ़ी महापुरुषों के द्वारा दिए गए त्याग और बलिदान की प्रेरणा प्राप्त कर सके कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री नारायण सिंह नरेंद्र सिंह परिहार डॉ जेएस परिहार अजय सिंह गौर विश्वनाथ सिंह और अरीमरदन सिंह वीरेंद्र सिंह नेपाल सिंह गोविंद सिंह शक्ति प्रताप सिंह उमंग राज सिंह रतन सिंह दिव्यराज सिंह । डॉ शंकर सिंह शिव किशोर सिंह राठौड़ मनोहर आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment