सपा मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने एड. विक्रम सिंह खेंगर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 27, 2026

सपा मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने एड. विक्रम सिंह खेंगर

बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खंगार समाज के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) एड. विक्रम सिंह खेंगर श्आर्यनश् पर पुनः बड़ा भरोसा जताया है। सपा आलाकमान ने उन्हें समाजवादी मजदूर सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है।पार्टी नेतृत्व द्वारा किया गया यह मनोनयन उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी, संघर्षशीलता और सक्रिय भूमिका का सम्मान माना जा रहा है।


पार्टी आलाकमान को उम्मीद है कि एड. विक्रम सिंह खेंगर आर्यन बुंदेलखंड क्षेत्र में सपा की मूल विचारधारा यानी  पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक को और अधिक गति देंगे तथा मजदूर वर्ग को एकजुट कर संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस बड़ी नियुक्ति की खबर मिलते ही बांदा समेत पूरे बुंदेलखंड के खंगार समाज और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वह अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। यह पद मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूँगा।एड. विक्रम सिंह खेंगर श्आर्यनश् ने अपनी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ-साथ समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक का भी विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के विश्वास और मार्गदर्शन में वह समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और मजदूर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages