नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बांदा, के एस दुबे । राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांदा में प्रयुक्त विज्ञान एवं मानवीकीय विभाग तथा उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रहने और एक स्वस्थ, समृद्ध समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो. एस. पी. शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रयुक्त विज्ञान व मानवीकीय विभागाध्यक्ष, उन्नत भारत अभियान के समन्वयक तथा एनएसएस नोडल ऑफिसर डॉ. शैलेन्द्र बादल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित छात्र-
छात्राओं और कर्मचारियों को नशे के घातक दुष्प्रभावों एवं समाज पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक असर से रूबरू कराने के लिए विशेष अवेयरनेस फिल्म्स और डॉक्यूमेंट्री दिखाई गईं। इसके माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने का व्यावहारिक संदेश दिया गया। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक मजबूत राष्ट्र के लिए युवाओं का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। डॉ. शैलेन्द्र बादल ने नशा मुक्ति के सामाजिक व राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने रेखांकित किया कि श्विकसित भारतश् के सपने को तभी साकार किया जा सकता है, जब देश की युवा ऊर्जा व्यसनों से मुक्त होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देगी।
नशा न सिर्फ एक व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। विकसित भारत की पहचान तभी बनेगी जब हमारा युवा पूरी तरह नशा मुक्त और जागरूक होगा। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्थान के शारीरिक प्रशिक्षक हर्ष खरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने उपस्थित सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत अभियान की गरिमामयी शपथ दिलाई और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस गरिमामयी अवसर पर किशन दीक्षित, शुभम तिवारी, जितेन्द्र यादव, नरेन्द्र खेगर, स्वप्निल त्रिपाठी, प्रबल द्विवेदी, अन्नपूर्णा मिश्रा, अनुराधा, प्राची, संगम, राहुल, लवकुश, अमन कुमार, अवध नरेश, शिव नारायण, सुशील, रवि, कुलदीप, रावेन्द्र बाजपेयी, मंगल सहित भारी संख्या में कॉलेज के कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment