गरीब दलित महिला ने लगाया दबंग पर उत्पीड़न का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 14, 2026

गरीब दलित महिला ने लगाया दबंग पर उत्पीड़न का आरोप

पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ककरैहा गांव की महिला अनीता देवी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट, उत्पीड़न, रास्ता अवरुद्ध करने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय महिला है। उसका मकान पूर्व में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। आरोप है कि गांव के ही धर्मेन्द्र लोधी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके मकान की ओर जाने वाले रास्ते पर जबरन दीवार खड़ी कर दी और दरवाजा लगा लिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। महिला

एसपी को शिकायती पत्र देने के लिए खड़ी पीड़िता।

का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस अधीक्षक से की गई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई भी दर्ज की, लेकिन इसके बावजूद आरोपी के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार उत्पीड़न कर रहा है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि गत 28 मई को आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके तथा उसके पति के साथ मारपीट की। शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि आरोपी आए दिन जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करता है तथा धमकियां देता है। न्याय की उम्मीद में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages