डीएम -एसपी ने कोतवाली सदर में सुनीं जनसमस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 27, 2026

डीएम -एसपी ने कोतवाली सदर में सुनीं जनसमस्याएं

बांदा, के एस दुबे । शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित और पारदर्शी न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को कोतवाली सदर बांदा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत के तथ्यों की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुने।सभी शिकायतों का निस्तारण पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए ताकि विवादों का स्थायी समाधान हो


सके। बैठक के दौरान पूर्व में मिली शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट लहजे में निर्देश दिए कि जिन मामलों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हैं, वहाँ वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर जाएं। वे वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें और पीड़ित की संतुष्टि के साथ समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं।

प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और  गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भी मातहतों को कानून व्यवस्था और फरियादियों की त्वरित सुनवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस विभाग के तमाम संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages