मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2026

मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा, मारपीट का वीडियो वायरल

फतेहपुर, मो शमशाद । थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव में मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और आधा दर्जन से अधिक लोग आपस में भिड़ गए। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट के दौरान महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। वायरल हो रहे वीडियो में महिलाएं भी एक-दूसरे से भिड़ती और हंगामा करती दिखाई दे रही हैं। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर

झगड़े के दौरान दोनों पक्ष।

सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलते ही थरियांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह विवाद शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी जांच का महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है, ताकि घटना की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages