भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न कमिश्नर को दिया ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2026

भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न कमिश्नर को दिया ज्ञापन

बांदा, के एस दुबे । भारतीय किसान यूनियन की मासिक मंडलीय बैठक कृषि परिसर में संपन्न हुई ।जिसमें मंडल की तमाम समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान की मांग की गई, संगठन ने कमिश्नर को दिए गए ज्ञापन में कहा कि हमीरपुर की मौदहा तहसील के ग्राम कुनेहटा के जंगल में फरवरी मार्च में गौशाला का निर्माण दो हेक्टेयर भूमि पर शुरू किया गया था ।परंतु उसे अधूरा छोड़ दिया गया। जिसका निर्माण कार्य तत्काल कराया जाना अति आवश्यक है। 


सदर तहसील बांदा के ग्राम पंचायत अमली कौर की चक बंदी पूरी तरह निरस्त करते हुए नए सिरे से चकबंदी कराई जाए ।महुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिथौरा में सफाई कर्मी जब से नियुक्त किया गया है तब से सफाई करने नहीं आया। संबंधित कर्मचारी को इस बाबत निर्देशित किया जाए। मंडल के सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराई जाए ।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष कमल नयन पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजा बाई, जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल, जोनल महासचिव सरोज सिंह कुशवाहा, विजय सिंह, संदीप सिंह ,विक्रम सिंह, जय नारायण तिवारी, ब्रजराज सिंह सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages