शालिनी को मिला दादा साहब फाल्के भारत गौरव सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 20, 2026

शालिनी को मिला दादा साहब फाल्के भारत गौरव सम्मान

बांदा, के एस दुबे । जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल को देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित श्दादा साहब फाल्के भारत गौरव सम्मान अवार्ड 2026 से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है। यह सम्मान सुप्रसिद्ध समाजसेवी, फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं राजश्री फिल्म प्रोडक्शन एंड एकेडमी की संस्थापक डॉ. राजश्री वर्मा के हाथों प्रदान किया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों, शिक्षाविदों, कलाकारों और वरिष्ठ पत्रकारों सहित कई विशिष्ट हस्तियां मौजूद रहीं। शालिनी सिंह पटेल लगातार बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश में किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम जनता के अधिकारों के लिए


संघर्ष कर रही हैं। जनहित के मुद्दों को जमीन से लेकर शासन-प्रशासन तक मजबूती से उठाने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करने के उनके जज्बे को देखते हुए इस राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए उनका चयन किया गया। यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के किसानों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और मेरे संघर्ष में साथ देने वाले हर एक व्यक्ति का सम्मान है। शालिनी सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सम्मान प्राप्त करने के बाद भावुक होते हुए शालिनी सिंह पटेल ने मीडिया और पत्रकार साथियों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। अगर पत्रकार साथी जनहित के मुद्दों और जनता की आवाज को देश के कोने-कोने तक न पहुंचाते, तो शायद मेरी आवाज डॉ. राजश्री वर्मा तक नहीं पहुंचती। जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और ऊर्जा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages