पैलानी में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 17, 2026

पैलानी में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन से आयोजन 

लंबे समय से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते रहे हैं

पैलानी /बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पैलानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उनके छोटे भाई नंदू सिंह के नेतृत्व में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन एवं उपचार के लिए चित्रकूट भेजा गया।


आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना तथा नेत्र रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह लंबे समय से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते रहे हैं। उनकी प्रेरणा से समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शिविर में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीणों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। शिविर के सफल संचालन में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार और सहायता मिल सके।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages