2.71 करोड़ रुपये की लागत से पैलानी क्षेत्र में हो रहा है शानदार संपर्क मार्ग का निर्माण
लसडा से कारूबाबा धार्मिक स्थल होते हुए दौनाय घाट तक 67% निर्माण कार्य हुआ पूरा
योगी सरकार के कुशल नेतृत्व में धार्मिक स्थलों और घाटों का कायाकल्प जारी
बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बांदा जिले के पैलानी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक बड़ी सौगात दी गई है। पैलानी में 2.71 करोड़ रुपये की भारी लागत से एक शानदार संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग लसडा से प्रसिद्ध कारूबाबा धार्मिक स्थल होते हुए सीधे दौनाय घाट तक बनाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की मुस्तैदी के कारण अब तक इस परियोजना का 67 प्रतिशत निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
फरवरी 2027 तक बन जाएगी सड़क, आवागमन हो जाएगा सुगम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और कड़े दिशा निर्देशों का ही नतीजा है कि जो काम पहले सालों लटके रहते थे वे अब समयसीमा से काफी पहले पूरे हो रहे हैं। इस सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने की आधिकारिक समयसीमा फरवरी 2027 तय की गई है। लेकिन जिस तेज रफ्तार से काम चल रहा है उसे देखकर साफ है कि यह मार्ग अपनी डेडलाइन से काफी पहले बनकर तैयार हो जाएगा। आज पैलानी क्षेत्र की ग्रामीण सड़कें तेजी से चमचमा रही हैं। इस नए संपर्क मार्ग के बनने से न केवल लसडा और दौनाय घाट के ग्रामीणों का सफर आसान होगा बल्कि कारूबाबा धार्मिक स्थल आने वाले श्रद्धालुओं को भी कीचड़ और गड्ढों से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
सुगम मार्ग बनने से क्षेत्र में व्यापार, परिवहन व पर्यटन के खुलेंगे अवसर योगी सरकार की इस विकासपरक सोच से क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि दशकों से यह इलाका उपेक्षित था लेकिन महाराज जी के नेतृत्व में पहली बार गांवों और धार्मिक स्थलों के कायाकल्प को इतनी प्राथमिकता दी जा रही है। दौनाय घाट तक सुगम मार्ग बनने से क्षेत्र में व्यापार, परिवहन और पर्यटन के नए अवसर खुलेंगे। योगी सरकार की अंतिम छोर तक विकास की नीति आज बांदा के ग्रामीण अंचलों में धरातल पर साफ दिखाई दे रही है। चमचमाती सड़कें और धार्मिक स्थलों का यह कायाकल्प प्रदेश में सुशासन और विकास के एक नए युग का जीवंत उदाहरण है।


No comments:
Post a Comment