केंद्रीय कृषि मंत्री ने अयोध्या में "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत किसानों से किया संवाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री ने अयोध्या में "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत किसानों से किया संवाद

कानपुर, प्रदीप शर्मा - आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या में "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत आयोजित किसान चौपाल एवं किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिभाग किया तथा किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख,डा. एम.एल. जाट, सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक, आई.सी.ए.आर.; डा. राजबीर सिंह, उपमहानिदेशक (कृषि प्रसार), आई.सी.ए.आर.; श्री रविन्द्र, प्रमुख सचिव (कृषि), उत्तर प्रदेश; डा. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, कुलपति, ए.एन.डी.यू.ए.टी., अयोध्या शामिल रहे।कार्यक्रम में जनपद अयोध्या एवं आसपास के क्षेत्रों से आए किसानों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान तथा उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से संवाद किया। मृदा स्वास्थ्य, खेती की चुनौतियों तथा किसानों की आय बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया गया। किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, जीवामृत एवं अन्य जैविक आदानों के उपयोग, दलहन, धान, सब्जी एवं फल उत्पादन, मत्स्य पालन तथा प्राकृतिक खेती आधारित एकीकृत कृषि प्रणालियों के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के समस्त कृषि विज्ञान केन्द्र अटारी कानपुर के मार्गदर्शन में "खेत बचाओ अभियान" में कार्य कर रहे हैं। 1 से 30 जून तक चल रहे इस अभियान के अंतर्गत समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर किसानों को प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जैविक संसाधनों के उपयोग तथा अन्य उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages