तीन माह में जर्जर हुई विधायक निधि से बनी सीसी रोड, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 18, 2026

तीन माह में जर्जर हुई विधायक निधि से बनी सीसी रोड, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई

जसपुरा/बांदा, के एस दुबे । विकास खंड जसपुरा के ग्राम मड़ौली कला में विधायक निधि से लगभग तीन-चार माह पूर्व निर्मित सीसी रोड की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के कारण नई सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है तथा कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं।ग्रामीणों के बुलावे पर गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया और पर्याप्त मसाले का उपयोग न होने से गिट्टी सड़क से अलग हो रही है। बरसात शुरू होने से पहले ही सड़क की हालत खराब हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदार


से गुणवत्ता सुधारने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया। आरोप है कि ठेकेदार ने ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि काम उनके अनुसार होगा और अधिक विरोध करने पर कार्य बंद कर दिया जाएगा। सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले एवं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की तकनीकी एवं गुणवत्ता जांच (टीएससी जांच) निष्पक्ष अधिकारियों की निगरानी में कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क का पुनर्निर्माण मानकों के अनुरूप कराने की मांग की गई है। इस दौरान बाबू सिंह चौहान, फूल सिंह, शंभू सिंह, अन्नू सिंह, रवि सिंह चौहान, राधेश्याम सिंह, लवकुश सिंह, बड़कू निषाद, अन्नू खान, गोलू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages