मृतकों के परिजनों से मिला काँग्रेस का प्रतिनिधि मँडल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 2, 2026

मृतकों के परिजनों से मिला काँग्रेस का प्रतिनिधि मँडल

ओवरलोड बालू भरे अनियंत्रित ट्रक से गई थी छः लोगों की जान

बांदा (उप्र), के एस दुबे - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बिसंडा ब्लॉक का दौरा कार्यक्रम प्रतिनिधि मंडल के साथ किया।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि "बिसंडा ब्लाक में दिनांक 27 मई 2026 को एक ही दिन में बिसंडा कस्बे में दो जगहों पर ओवरलोड बालू भरे ट्रक द्वारा 7 लोगों को रौंदकर हत्या कर दी गई, मैं व जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मृतकों के परिवारों से मिले एवं उन्हें सांत्वना दी, न्याय का भरोसा दिलाया, दिनांक 27 मई 2026 को दिन में लगभग दोपहर 3:50 PM बजे ओवरलोड बालू से भरे ट्रक द्वारा बांदा जनपद के बिसंडा कस्बे से पहले बांदा रोड पर नहर के पास एक रिटायर्ड शिक्षक निवासी ग्राम घूरी रामेश्वर प्रसाद अनुरागी को रौंदता है, उनकी मौके पर मृत्यु हो जाती है, इसके बाद यही ट्रक ओरन रोड पर बिसंडा कस्बे में आगे एक ई रिक्शा को रौंद देता है, रौंदने से मौके


पर पांच लोग काल कलवित हो जाते हैं, तथा एक की मृत्यु अस्पताल में हो जाती है, इस प्रकार सात लोगों को रौंदकर ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग जाता है, प्रत्यक्षदर्शियों ने बतलाया कि कुछ लोग ओवरलोड बालू भरे ट्रक चलवाते हैं, जो उत्तर प्रदेश के बांदा व मध्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों से संबंधित है, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश से अवैध एवं ओवरलोड बालू की जबरदस्त ढुलाई चल रही है, सड़के ध्वस्त हो रही है, तथा मौतें भी हो रही हैं, हम लोग ग्राम घूरी पहुंचे मृतक पूर्व शिक्षक के परिवार से मिले सांत्वना दी, तथा ग्राम कोर्राही पहुंचे जहां के छह लोग काल कलवित हुए, जिसमें सोहन पुत्र रामलाल, राकेश पुत्र लोटन, ममता पत्नी मुन्ना श्रीवास, नवीन पुत्र शरीफ, शहबाज पुत्र शेरू, साफिया पुत्री शेरू हैं, इन मृतकों के परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया, कई लोग घायल हैं, जो कि विभिन्न जगहों में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, दौरे के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय पूर्व मंत्री प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व व राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व को पूरी घटना की जानकारी दी।" कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ में प्रतिनिधि मंडल में शामिल कांग्रेस जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, बिसंडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा व ब्लॉक उपाध्यक्ष रामनिहोर मिश्रा, लालबाबू राजपूत उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages