फतेहपुर, मो शमशाद । बड़े मंगल के पावन अवसर पर समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के छह सदस्यों ने मंगलवार को मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में गुरमीत सिंह ने 48 वीं, दिग्विजय ने 20 वीं, शुभम कुमार ने 9 वीं, अमन चैरसिया ने 8 वीं, दिव्यांश पाण्डेय ने 8 वीं बार रक्तदान किया, जबकि शिवम ने पहली बार रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। रक्तदान के उपरांत मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से शोभित सिंह एवं वर्तिका सहित मानस रक्तकेंद्र की अनामिका पाल और
![]() |
| बड़े मंगल के आसार पर रक्तदान करते संस्था के सदस्य |
विष्णु भी मौजूद रहे। मानस रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव ने कहा कि बड़े मंगल के पावन अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा किया गया रक्तदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने 48 बार रक्तदान कर चुके गुरमीत सिंह और 20 बार रक्तदान करने वाले दिग्विजय को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का यह जज्बा मानवता की सच्ची सेवा का उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं की रगों में दौड़ता रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों और डर को छोड़कर सभी युवाओं को इस महादान को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।


No comments:
Post a Comment