विज्ञान युग में सनातन दैवीय संस्कृति होती जा रही विलुप्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 6, 2026

विज्ञान युग में सनातन दैवीय संस्कृति होती जा रही विलुप्त

ब्रह्माकुमारी ओम शांति भवन में दो दिवसीय आध्यात्मिक समर कैंप आयोजित

फतेहपुर, मो शमशाद । बच्चों के शारीरिक, मानसिक, नैतिक व आध्यात्मिक विकास को ध्यान में रखते हुए ब्रह्माकुमारी ओम शांति भवन ज्वालागंज में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें पांच से पंद्रह वर्ष तक के बच्चों ने उत्साह से भागीदारी निभाई। कुमारी बहनों ने तिलक मुकुट व मालाओं से बच्चों का स्वागत किया। केन्द्र प्रभारी नीरा दीदी ने बताया कि आज का वर्तमान समय विज्ञान का युग है। जिसमें बच्चे एआई आधारित होते जा रहे हैं। जिससे भारत की आध्यात्मिक व मूल्यनिष्ठ सनातन दैवीय संस्कृति कहीं विलुप्त होती जा रही है। आज हम सभी बच्चों के शारीरिक विकास के लिए जिम आसन आदि कराते हैं। मानसिक विकास के लिए कम्प्यूटर

ओम शांति भवन में आयोजित समर कैंप में भाग लेते बच्चे।

आदि का प्रयोग करते हैं। सामाजिक दृष्टिकोण से समाज के प्रत्येक कार्यों को आगे रखने की शिक्षा देते हैं लेकिन इन सभी आवश्यक जरूरतों के साथ-साथ एक कोना अभी भी खाली जा रहा है। वह नैतिक एवं चारित्रिक जीवन जीने की कला सीखना है। भारत को फिर से देवभूमि बनाने में आध्यात्मिक एवं नैतिक शिक्षा की परम आवश्यकता है। समर कैंप में बच्चों ने जुम्बा, डांस, योगा, नैकि शिक्षा की क्लास, आर्ट, मोनो एक्टिंग, फैंसी ड्रेस डांस, खेल-खेल में मूल्यनिष्ठ जीवन जीने की शिक्षा, रंगोली, स्टोरीराइटिंग, राष्ट्र प्रेम के गीत, पजल गेम आदि के साथ-साथ पिकनिक का आनंद उठाया। बच्चों को ईश्वरीय सौगात देने के साथ कुछ नैतिक मूल्य धारण करने की प्रतिज्ञा भी कराई गई। कार्यक्रम में बीके प्रियंका बहन, संगीता बहन, दिनेश भाई, चन्द्रपाल भाई, नागेन्द्र भाई ने कार्यभार संभाला। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages