एआईटीडी को देश भर में मिली 70वीं रैंक, प्रदेश में 11वां स्थान; संस्थान में हाईटेक शिक्षा की शुरुआत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 2, 2026

एआईटीडी को देश भर में मिली 70वीं रैंक, प्रदेश में 11वां स्थान; संस्थान में हाईटेक शिक्षा की शुरुआत

कानपुर, प्रदीप शर्मा । डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रतिष्ठित रैंकिंग सिस्टम इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में संस्थान को देश भर में 70वीं रैंक प्राप्त हुई है, वहीं उत्तर प्रदेश में संस्थान ने 11वीं स्टेट रैंक हासिल की है। 'द एजुकेशन पोस्ट' और उद्योग विशेषज्ञों द्वारा संचालित यह एक विश्वसनीय और स्वतंत्र रैंकिंग सिस्टम है, जो पूरे भारत में विश्वविद्यालयों, बी-स्कूलों और इंजीनियरिंग कॉलेजों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करता है। संस्थान के निदेशक प्रो. रचना अस्थाना ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 70वां और राज्य में 11वां स्थान मिलना हमारे शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य न सिर्फ दिव्यांगजन और अन्य छात्रों को उच्च शिक्षा देना है, बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना भी है। उन्होंने बताया कि संस्थान को पूरी तरह हाईटेक बनाने और छात्रों को आधुनिकतम शिक्षा देने के लिए


स्मार्ट क्लासरूम और इंटरएक्टिव पैनल्स व संस्थान के सभी विभागों में अत्याधुनिक इंटरएक्टिव पैनल्स और प्रोजेक्टर्स लगाए गए हैं। जिससे शिक्षक अब अपने लेक्चर्स को डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाने के साथ-साथ स्टोर भी कर सकते हैं, जिससे छात्र अपनी सुविधानुसार बाद में भी रिवीजन कर सकें। प्रोफेसर अस्थाना ने बताया कि देश-विदेश के विशेषज्ञों से जुड़ने के लिए संस्थान में लाइव सेशन ब्रॉडकास्टिंग की सुविधा भी शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर शानदार रैंकिंग, प्रदेश में 11वें स्थान और इस हाईटेक बदलाव के बाद संस्थान में दाखिला लेने वाले छात्रों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages