ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बेटा और पिता घायल, सपा नेताओं ने पहुंचाई मदद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 22, 2026

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बेटा और पिता घायल, सपा नेताओं ने पहुंचाई मदद

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी क्षेत्र के डेरा सिंघन कला मोड़ पर ट्रैक्टर चालक की कथित लापरवाही से हुए सड़क हादसे में एक बच्चा और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल बच्चे की पहचान अरुण तथा उसके पिता क्षत्रपाल, निवासी पड़वन डेरा, के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्रीा विशंभर प्रसाद निषाद तथा सपा के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले तत्काल


मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने घायलों को पैलानी डेरा स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाकर प्राथमिक उपचारन कराया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की स्थिति को देखते हुए तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा भेजा गया। इस दौरान सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग का आश्वासन भी दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों का उपचार जारी है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages