हिन्दवी स्वराज्य स्थापना दिवस पर संघ स्वयंसेवकों ने शिवाजी महाराज को किया नमन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 27, 2026

हिन्दवी स्वराज्य स्थापना दिवस पर संघ स्वयंसेवकों ने शिवाजी महाराज को किया नमन

बांदा, के एस दुबे ।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलसी शाखा, बांदा द्वारा शनिवार को हिन्दवी स्वराज्य स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शाखा के स्वयंसेवकों ने महान राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के अप्रतिम व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी शाखा के कार्यवाह डॉ. जे.पी. अवस्थी ने की।शिवाजी महाराज का जीवन राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा। शशिकांत कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला व्यवस्था प्रमुख शशिकांत ने स्वयंसेवकों को पाथेय  प्रदान किया। उन्होंने हिन्दवी स्वराज्य


की स्थापना और राष्ट्र निर्माण में छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक योगदान तथा उनके उच्च आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।छत्रपति शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन अद्भुत साहस, राष्ट्रभक्ति, कुशल संगठन क्षमता और स्वाभिमान की जीवंत प्रेरणा है। उनका स्वराज्य केवल शासन का परिवर्तन नहीं, बल्कि लोक-कल्याण और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का संकल्प था।

कार्यक्रम का कुशल संचालन तुलसी शाखा के मुख्य शिक्षक रामपाल प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी स्वयंसेवक भाइयों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के दिखाए मार्ग और आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। सभी ने पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्रसेवा और समाजहित में निरंतर कार्य करने की प्रतिज्ञा दोहराई। इस दौरान शाखा के तमाम स्वयंसेवक व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages