पालिका कर्मचारियों को पांच हजार की अतिरिक्त छूट का ऐलान
फतेहपुर, मो शमशाद । स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आमजन को बिजली के बढ़ते खर्च से राहत दिलाने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद परिसर में राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा दो दिवसीय जन-जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में पहले ही दिन लोगों का उत्साह देखने को मिला। करीब दो सौ लोगों ने योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जबकि दस लोगों ने मौके पर ही ऑनलाइन पंजीकरण कराकर योजना से जुड़ने की पहल की।
![]() |
| शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते ईओ। |
शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार, यूपी नेडा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से किया। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के संचालक ज्ञान सिंह ने उपस्थित लोगों को सोलर रूफटॉप प्रणाली, सरकारी सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया तथा योजना से मिलने वाले दीर्घकालिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी ने पालिका कर्मचारियों के लिए एक विशेष सौगात की घोषणा करते हुए कहा कि जो कर्मचारी इस शिविर के माध्यम से पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपना पंजीकरण कराएंगे, उन्हें भारत सरकार द्वारा निर्धारित लागत के अलावा 5000 की अतिरिक्त छूट कंपनी की ओर से दी जाएगी। आयोजकों ने बताया कि शिविर 29 व 30 जून तक संचालित रहेगा। संचालक ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाना है, ताकि लोग स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर बिजली के बिल में बड़ी बचत कर सकें। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठाने की अपील की।


No comments:
Post a Comment