बसपा शासनकाल में सर्वसमाज के हित में हुए ऐतिहासिक कार्य: नौशाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 1, 2026

बसपा शासनकाल में सर्वसमाज के हित में हुए ऐतिहासिक कार्य: नौशाद

भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थामने वालों का हुआ स्वागत

फतेहपुर, मो शमशाद । बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रयागराज मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी नौशाद अली मुख्य अतिथि व प्रयागराज मंडल प्रभारी एवं पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम, डॉ. एसपी सिद्धार्थ एवं विवेक माधुरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि नौशाद अली ने अपने संबोधन में कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर चलते हुए शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा, विकास एवं रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सर्वसमाज के हित में ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि कांशीराम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष

बैठक के दौरान पार्टी में शामिल होने वाले सदस्य।

मायावती के संघर्षों के परिणामस्वरूप ही मंडल आयोग की सिफारिशें लागू हुईं। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने बसपा सरकारों द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, प्रमोशन में आरक्षण, ठेकेदारी में आरक्षण, मान्यवर कांशीराम शहरी आवास योजना तथा बहुजन महापुरुषों के नाम पर स्थापित पार्कों, विश्वविद्यालयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सोनू शुक्ला, आलोक द्विवेदी, टिंकू शुक्ला, शशांक अग्निहोत्री, ठाकुर बलबीर सिंह गौतम एवं दीपू तिवारी ने भाजपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वरिष्ठ नेताओं ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। बैठक में सूर्य भवन फौजी, महेश मिश्रा, सूर्य पाल लोधी, अरविंद चैधरी, सगीर प्रधान, मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, संदीप जडेजा, गाज़ी अब्दुर रहमान गनी, मोहम्मद हाशिम, हरि पाल कुरील, बराती लाल निषाद, चेतराम गौतम, मनोज गौतम, रौशन गौतम, दुल्ला सोनकर, शिव बाबू गौतम, एमपी भास्कर उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages