झूलेलाल भक्तों ने गुजैनी से निकाली चालिहा जागरूकता रैली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 13, 2026

झूलेलाल भक्तों ने गुजैनी से निकाली चालिहा जागरूकता रैली

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  झूलेलाल भक्तों ने गुजैनी झूलेलाल मंदिर से रविवार को सुबह चालिहा साहब जागरूकता वाहन रैली निकाली। कानपुर उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र के विधायक अरुण पाठक ने वृक्षारोपण कर रैली को रवाना किया। वाहन रैली का स्वागत जनता नगर बर्रा 3 झूलेलाल मंदिर में मनीष गोकलानी, रमेश आहूजा अशोक भाटिया ने, शास्त्री चौक पर भगवान झूलेलाल चालिहा महोत्सव समिति के महामंत्री रमेश सिहवानी सतीश रोचलानी ने, संकटमोचन मंदिर बर्रा 2 मे सीताराम खती टीकमदास किशोर ने किया। रैली में महामंत्री राजकुमार बजाज ने बताया कि जागरूकता वाहन रैली का-जगह स्वागत किया गया वहीं 13 बलाक में झूलेलाल शिव मंदिर में श्याम लाल मूलचंदानी लक्ष्मण दास बलराम कटारिया, दिनेश कटारिया ने श्रद्धालु भक्तों के साथ स्वागत किया। रैली ब्रम्हा वत


बैंक वसन शाहदरबार बरा ३से हरे माधव दरबार से शास्त्री चौक से सचान चौराहा से पराग डेरी से नन्द लाल चौराहा से डीडीएस रोड से बांके बिहारी मंदिर ११बलाक गोविन्द नगर से सीटीआई चौराहा से सीटीआई नहर से इन्द्र प्रस्थ एपार्टमेंट रतनलाल नगर से जैना पैलेस से दबौली झूलेलाल मंदिर से होकर  गुजैनी से निकली जहां दिल्ली पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉ आलोक मिश्रा ने रैली में शामिल लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर महामंत्री राजकुमार बजाज ने बताया कि 21 जुलाई को मंदिर परिसर में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है रैली में मुख्य रूप मनोज माखीजा, अशोक भटेजा, आरके बजाज, रमेश सिहवानी, हेमंत रोहरा, सुबोध रोचलानी, सतीश रोचलानी, भरत भाटिया, मनीष बसतानी, धीरज हीरानी, कमल रोचलानी, दीपू दीनू भावना, पूजा, माया, कर्ण कुकरेजा, भारत भाटिया, मोहित भटेजा सहित सैकड़ों श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages